जोरहाट/गुवाहाटी असम में हुई नाव दुर्घटना में 50 यात्री बचा लिए गए हैं, जबकि 70 अभी लापता हैं। असम के जोरहाट में ब्रह्मपुत्र नदी में निमती...

जोरहाट/गुवाहाटी असम में हुई नाव दुर्घटना में 50 यात्री बचा लिए गए हैं, जबकि 70 अभी लापता हैं। असम के जोरहाट में ब्रह्मपुत्र नदी में निमती घाट के पास बुधवार को एक बड़ी निजी नौका सरकारी नाव से टकराने के बाद डूब गई थी। टक्कर तब हुई जब निजी नाव 'मा कमला' निमती घाट से माजुली की ओर जा रही थी। सरकारी नौका 'त्रिपकाई' माजुली से आ रही थी। एनडीआरएफ की ओर से बताया गया कि जिस समय नाव डूबी उस समय उस पर 120 लोग सवार थे। एक महिला की मौत हो गई। रात भर राहत और बचाव कार्य चलता रहा। लापता लोगों की खोज अभी भी जारी है। आज सीएम करेंगे जायजाअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की। माजुली व जोरहाट के जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। सीएमओ ने एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री खुद कल स्थिति का जायजा लेने के लिए निमती घाट जाएंगे। पीएम-गृहमंत्री ने जताया दुखप्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा,‘असम में हुई नाव दुर्घटना से दुखी हूं। यात्रियों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मैं सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया, 'असम में हुई नाव दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से बात की है। राज्य का प्रशासन लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।'
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3l04aaI
https://ift.tt/3E0Tscv
No comments