दिल्ली/पटना बिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी पर रेप का केस दिल्ली के थाने में दर्ज किया गया है। एलजेपी (पारस गुट) ने उन्हें बिहार...

दिल्ली/पटना बिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी पर रेप का केस दिल्ली के थाने में दर्ज किया गया है। एलजेपी (पारस गुट) ने उन्हें बिहार यूनिट का अध्यक्ष भी बनाया है। चिराग पासवान के चचेरे भाई की मुश्किलें बढ़ गई है। सांसद एक लड़की की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है। उसने तीन महीने पहले प्रिंस राज पर रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। अब जाकर समस्तीपुर सांसद के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर रेप का केस दर्ज बिहार के समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। एफआईआर दर्ज न करने पर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लड़की पर भी हुआ है काउंटर केस वहीं, एक शिकायत चिराग पासवान के खिलाफ भी दर्ज कराई गई है। फरवरी में प्रिंस राज ने महिला के खिलाफ संसद मार्ग थाने में केस दर्ज कराया था। लोजपा सांसद का आरोप है कि महिला पैसों की मांग कर रही है। दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज करा दी गई है। अब दिल्ली पुलिस मामले की जांच करेगी। चिराग पासवान से भी की थी शिकायत पीड़ित ने इस बारे में चिट्ठी लिखकर लोजपा नेता चिराग पासवान से शिकायत की थी। चिराग ने महिला को भरोसा दिया था कि वो इस मामले में कार्रवाई करेंगे लेकिन उनकी तरफ से चुप्पी साध ली गई। यह मामला काफी पुराना है। पीड़िता काफी लंबे समय से दिल्ली के थानों का चक्कर लगा रही थी। कई बार मीडिया के जरिए भी आरोप लगाया था। उसने कहा था कि राजनीतिक प्रभाव के चलते पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3tCiom9
https://ift.tt/2YTLWQS
No comments