Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

13 साल छोटे रिक्शावाला पर आया दिल, घर से 47 लाख लेकर उड़ी 'करोड़पति' की बीवी, नहीं ढूंढ पा रही पुलिस

इंदौर एमपी के इंदौर में एक करोड़पति की बीवी () का दिल 13 साल छोटे रिक्शेवाला पर आ गया है। 10 दिन पहले वह अपने घर से 47 लाख रुपये लेकर उस ...

इंदौर एमपी के इंदौर में एक करोड़पति की बीवी () का दिल 13 साल छोटे रिक्शेवाला पर आ गया है। 10 दिन पहले वह अपने घर से 47 लाख रुपये लेकर उस रिक्शे वाले के साथ भाग गई है। पति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। मगर अभी तक प्रेमी और महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसे लेकर पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। रविवार को पुलिस ने प्रेमी के दोस्त के पास से कुछ रुपये बरामद किए हैं। दरअसल, प्रेमी के साथ फरार महिला इंदौर के हॉजी कॉलोनी निवासी है। वह एक संभ्रात परिवार से आती है। उसके गायब होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र में 45 साल है। वह जिस रिक्शे वाले के साथ फरार हुई है, उसकी उम्र 32 साल है। रिक्शावाले का नाम इमरान है, वह महिला को छोड़ने आता था। पांच दिन पहले शिकायत दर्ज करवाई गई है। उसके बाद पुलिस की टीम जावरा, रतलाम और उज्जैन में छापेमारी कर रही है। महिला के पति के पास करोड़ों रुपये की जमीन है। पुलिस में शिकायत के दौरान पति ने कहा था कि वह बिना बताए घर से गायब हुई थी। कुछ दिन परिवार के लोगों ने इंतजार किया है। मोबाइल बंद होने पर शक गहरा गया। बाद में जब लोगों ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि रिक्शा चालक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जावरा में दोनों के अंतिम लोकेशन मिले थे। पुलिस की टीम वहां गई मगर कुछ हाथ नहीं लगा है। रविवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी वहीं, रविवार को इंदौर के खजराना पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लापता महिला और उसके प्रेमी के बारे में कोई जानकारी तो नहीं मिली है। मगर पुलिस ने 33 लाख रुपये जब्त कर लिए हैं। यह रुपये इमरान ने अपने दोस्त रितेश ठाकुर के घर में छुपाए थे। पुलिस के अनुसार रितेश इंदौर के सांवेर रोड पर रहता है। दोनों इसके संपर्क में थे। कहां से घर में आए इतने पैसे पुलिस के अनुसार महिला के पति के पास करोड़ों रुपए की जमीन है। कुछ दिन पहले उसने मानवर स्थित एक लॉज का सौदा किया था। इस सौदे से जो पैसे हैं, उसे घर की तिजोरी में रखी गई थी। तिजोरी की चाभी महिला के पास थी। उसमें से वह 47 लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3BdOnuZ
https://ift.tt/2Zo2DnW

No comments