मुकेश कुमार, गोपालगंज गोपालगंज में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ है। जिसमें एक ही पक्ष के 7 लोग गंभीर...

मुकेश कुमार, गोपालगंजगोपालगंज में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ है। जिसमें एक ही पक्ष के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है। पूर्व मुखिया पर हमले का आरोप पीड़ित परिजनों ने जलालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज कराने आए पीड़ित रूपम कुमार सिंह के मुताबिक पंचायत चुनाव के दौरान ही पूर्व मुखिया मनु सिंह के द्वारा उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद शाम को 5 बजे जब चुनाव संपन्न हुआ। उसके बाद ही पूर्व मुखिया के समर्थकों ने मुखिया प्रत्याशी के परिजनों और समर्थकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें जमकर मारा पीटा गया। जानलेवा हमले में 7 लोग जख्मी इस जानलेवा हमला में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अनिल कुमार राय, संजीव कुमार, रूपम कुमार सिंह, जयप्रकाश, अभिराज और लक्ष्य कुमार शामिल हैं। सभी पीड़ित कुचायकोट के जलालपुर गांव के रहने वाले हैं। बहरहाल इस मामले में नगर थाना पुलिस ने पीड़ित परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर कुचायकोट थाना को भेज दिया है। कुचायकोट पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3wRCwSP
https://ift.tt/2YOvIIY
No comments