जयपुर राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता का असर बना हुआ है। इसक चलते अब जिलों में हुई हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm in R...

जयपुरराजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता का असर बना हुआ है। इसक चलते अब जिलों में हुई हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm in Rajasthan) के बाद शीतलहर का असर बना हुआ है। पूरे प्रदेश में शीतलहर चल रही है , जो एक बार फिर से लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास करवा रही है। बीती रात भी प्रदेश के कई जिलों में तापमान गिरा है। राजधानी जयपुर में भी तापमान 6 डिग्री से 9 डिग्री के बीच बना हुआ है। शीतलहर कर रही है हाल बेहाल प्रदेशमें कई जिलों में बारिश के बाद बढ़ी ठंड के चलते अब लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह सुबह प्रदेश के सभी जिलों में कोहरा छाया हुआ है। वहीं ठंडी हवाएं चल रही है। ऐसे में अलसुबह लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि पिछले तीन दिनों में करीब आधा दर्जन जिलों में रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। छाए रहेंगे बादल मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश के ज्यादातर जिलों में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। सभी जगह कोहरे का असर रहेगा। वहीं शीतलहर से भी सर्दी का अहसास होगा। राजधानी जयपुर की बात करें तो जयपुर में 24 घंटे में FORECAST FOR JAIPUR आंशिक रूप से बादऱ छाये रहने की संभावना है। वहीं यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 21 डिग्री सेल्सियस और 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3pBl7Me
https://ift.tt/3sFLSRD
No comments