पटना पटना में कोहरे के चलते फ्लाइट्स पर असर... बेऊर में कोहरे में पुलिस जीप को ट्रक ने रौंदा... वाल्मीकीनगर में अधिकतम तापमान सिर्फ 14 डि...

पटना पटना में कोहरे के चलते फ्लाइट्स पर असर... बेऊर में कोहरे में पुलिस जीप को ट्रक ने रौंदा... वाल्मीकीनगर में अधिकतम तापमान सिर्फ 14 डिग्री... कुहासे की चपेट में पूरा राज्य। ये तथ्य इतना बताने के लिए काफी हैं कि बिहार में ठंड ने किस कदर कहर बरपा रखा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी लोगों को राहत मिलने की गुंजाइश भी नहीं है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को बिहार में फारबिसगंज सबसे ठंडा रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना का हाल भी कोई खास अच्छा नहीं था। यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री तो अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री से आगे ही नहीं बढ़ पाया। वाल्मीकीनगर में तो और बुरा हाल हुआ क्योंकि यहां अधिकतम तापमान का पारा 14 डिग्री तक आते-आते ही हांफ गया। ठंड ने कुछ ऐसा हाल किया कि कई इलाकों में तो अधिकतम तापमान 5 डिग्री के आसपास नीचे लुढ़क गया। इसकी वजह से लोग घरों में ही दुबके रहने पर मजबूर हो गए। राजधानी पटना की बात करें तो मंगलवार की सुबह भारी कोहरे के साथ हुई। फ्लाइट्स पर भी लगा ब्रेक मंगलवार को पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक कोहरे ने उड़ानों पर भी जबरदस्त असर डाल दिया है। पटना से उड़ने वाली सभी फ्लाइट्स में देरी होने की आशंका है। क्योंकि कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह विजिबिलिटी काफी कम हो गई है जो उड़ानों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। क्या होगा आगे?पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 4 दिन तक राज्य में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस (औसतन) के आसपास ठहरा रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री (राज्य के कुछ ही हिस्सों जैसे उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व बिहार) तक जा सकता है। लेकिन इन चारों दिनों में मौसम इसी तरह से रहेगा और लोगों को सुबह में कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3JD9DzG
https://ift.tt/3Hw6WOy
No comments