Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मकर संक्रांति पर जयपुर में सुबह कोहरा, दोपहर तक छटेंगे बादल, जानिए अन्य जिलों का हाल

जयपुर Makar sankranti par Rajasthan mausam ka haal : राजस्थान में पिछले सप्ताह से लगातार जारी सर्दी के सितम में अब कुछ हद तक कम हुआ है। मक...

जयपुरMakar sankranti par Rajasthan mausam ka haal : राजस्थान में पिछले सप्ताह से लगातार जारी सर्दी के सितम में अब कुछ हद तक कम हुआ है। मकर संक्रांति पर तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन हवाओं में ठंडक घुली हुई है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। शेखावाटी की बात करें, तो यहां सीकर और चुरू में पारा 2 से 3 डिग्री के आसपास है। पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर का सितम जारी इधर उत्तर पश्चिमी राजस्थान में घने कोहरे और कड़ाके की शीतलहर का सितम जारी है। पूर्वी राजस्थान के जिले भरतपुर ,धौलपुर, करौली की बात करें, तो यहां तापमान 3 से चार डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं है, लिहाजा अब धीरे- धीरे सभी जिलों में मौसम साफ होगा , वहीं आने वाले कुछ दिन सर्दी से राहत भरे हो सकते हैं। मकर संक्रांति पर ऐसा रहेगा जयपुर का मौसम मौसम विभाग जयपुर केंद्र के अनुसार 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर जयपुर शहर में सुबह के समय मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की सम्भावना है। साथ ही सुबह के समय आंशिक बादल छाए रहने तथा दोपहर के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। यहां औसत हवा की गति 2-5 KMPH (अपेक्षाकृत धीमी) रहने की संभावना है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3qsHIes
https://ift.tt/3qq0vH6

No comments