पटना : बिहार में 45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद ( News) का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें मंगलवार शाम तक रिकॉर्ड 44.91 लाख मीट्रिक ट...

पटना : बिहार में 45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद ( News) का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें मंगलवार शाम तक रिकॉर्ड 44.91 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। राज्य में इस साल अब तक 15 फरवरी तक ही धान की खरीद निर्धारित की गई थी। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सरकार इस निर्धारित समय को और बढ़ा सकती है। धान खरीद के संबंध में मुख्यमंत्री () ने ट्वीट करके जरूरी आंकड़ें सामने रखे। नीतीश कुमार ने ट्वीट में लिखा, 'बिहार में धान की विकेन्द्रीकृत अधिप्राप्ति से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला है। इस साल 45 लाख मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य के विरुद्ध 44 लाख 91 हजार मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड अधिप्राप्ति की गई है। साथ ही इस बार 6 लाख 43 हजार किसानों से धान की खरीद की गई है जो एक रिकॉर्ड है।' मुख्यमंत्री ने बताया कि 'किसानों को 8800 करोड़ रु. का ससमय भुगतान हो रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। यह राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अब जन वितरण प्रणाली के लिए बिहार की चावल की आवश्यकता राज्य से ही पूरी हो जाएगी। यह बेहद संतोष की बात है।' सहकारिता विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल धान की खरीद के लक्ष्य का 99.35 फीसदी उपलब्धि हासिल की गई है। इस साल 7104 समितियों की ओर से धान की खरीद की गयी। राज्य में 15 फरवरी तक धान की खरीद की जानी थी। राज्य में पिछले खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में 6172 समितियों के माध्यम से 4.97 लाख किसानों से 35.58 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गयी थी।
from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/qmr2eMD
https://ift.tt/FCUfsbI
No comments