प्रमोद कुमार, कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में पति पर पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है। आरोप है कि पति का किसी दूसरी महिला से प्रे...

प्रमोद कुमार, कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में पति पर पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है। आरोप है कि पति का किसी दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। मामला चैनपुर थाना के हाटा बाजार का है। महिला के परिजनों ने लालू गौड़ और उसके परिजनों पर किरोसिन तेल डालकर मारने का आरोप लगाया है। बताया जाता है रेशमा देवी ग्राम डीह भुजाइना थाना चैनपुर की रहने वाली थी। उसकी शादी चैनपुर थाना के हाटा बाजार के लालू गौड़ से हुई थी। शादी के बाद से ही लालू अपनी पत्नी से दूरी बनाए रखता था। आरोप है कि लालू का अपनी भाभी से अवैध संबंध था, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। आरोप है कि कई बार रेशमा गर्भवती हुई तो लालू जबरदस्ती उसका गर्भपात करा देता। इस बात को लेकर पति पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। गुरुवार देर रात पति पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद पति और घर वालों ने किरोसिन तेल डाल कर जिंदा जला दिया। भभुआ सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। क्या कहते हैं महिला के परिजन महिला रेशमा देवी के घर वालों ने बताया, 'जब से शादी हुई है तब से लालू गौड़ अपनी भाभी से अवैध संबंध रखता था जिसको लेकर उसे मारपीट करता था, तो कभी दहेज की मांग करता। उसको लेकर आए दिन मारपीट किया करता था। कई बार तो उसे गर्भपात भी कराया। गुरुवार रात को उसे पूरे परिवार ने मिलकर रेशमा पर किरोसिन तेल डाल कर उसे जिंदा जला डाला। भभुआ सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हम कार्रवाई की मांग करते हैं।' क्या कहती है चैनपुर पुलिस चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पति पत्नी का विवाद का मामला सामने आ रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि घटना के क्या कारण हैं। महिला के घर वालों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मृतक महिला का भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया गया है।
from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/x6XegjS
https://ift.tt/eZtU5ks
No comments