Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

ukraine russia news : 'हे भगवान! मेरे बेटे की रक्षा करना', यूक्रेन में फंसे बच्चों की सलामती के लिए मां-बाबू मांग रहे दुआएं

राहुल कुमार ठाकुर,अररिया: यूक्रेन के विभिन्न शहरों में मेडिकल पढ़ाई के लिए गये हजारों भारतीय छात्र और छात्राएं फंसे हुए हैं। सही सलामत वत...

राहुल कुमार ठाकुर,अररिया: यूक्रेन के विभिन्न शहरों में मेडिकल पढ़ाई के लिए गये हजारों भारतीय छात्र और छात्राएं फंसे हुए हैं। सही सलामत वतन वापसी को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास से लगातार गुहार लगा रहे हैं। हजारों भारतीय छात्र छात्राओं में अररिया के भी कई छात्र-छात्राएं यूक्रेन के विभिन्न शहरों में रूस के हमला के कारण फंसे हुए हैं। इस कारण परिवार वाले यूक्रेन में फंसे बच्चों की सलामती को लेकर दुआएं कर रहे हैं। यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजन उनकी सलामती को लेकर परेशान और चिंतित हैं और भारतीय दूतावास से संपर्क कर बच्चों को वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। फारबिसगंज के पूर्व मुख्य पार्षद वीणा देवी की बेटी पूजा कुमारी यूक्रेन में मेडिकल फाइनल ईयर की छात्रा हैं और वह वहां फंसी हुई हैं। पूजा एक फ्लैट में बंद हैं और भारत सरकार से वतन वापसी को लेकर गुहार लगा रही हैं। वहीं फारबिसगंज के पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास की बेटी शालू कुमारी यूक्रेन के विनिशिया शहर में है और वह विनिशिया नेशनल पाइरोगोव मेडिकल यूनिवर्सिटी में थर्ड ईयर की छात्रा हैं। वह अपने परिजनों से बात कर बताई कि उनके शहर में लगातार बम के धमाके हो रहे हैं और फिलहाल वे लोग एक स्थान पर सुरक्षित है। नगर प्रशासन की ओर से साफ-सफाई के साथ कई स्थानों पर बंकर बनाने का काम चल रहा है। दिन-रात रूस के हमलावर विमानों से शहर में बम गिराए जा रहे हैं। फारबिसगंज वार्ड संख्या 20 के कन्हैया सिंह के पुत्र मयंक चौहान भी यूक्रेन में फंसा है। वह मेडिकल फर्स्ट ईयर का छात्र है। यूक्रेन के बदले हालात को लेकर कन्हैया सिंह और मयंक की मां रूबी सिंह चिंतित और परेशान हैं। मां रूबी सिंह उनके सलामती को लेकर लगातार भगवान का पूजा आराधना में जुटी हैं। वहीं अररिया के पलासी के गुजरी गांव के तसव्वुर आलम यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई पढ़ रहे हैं। तसव्वुर यूक्रेन के लुगान स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी फाइनल ईयर का छात्र है और उनकी हालत उन्होंने काफी खराब बताया। उन्होंने अपना वीडियो के माध्यम से संदेश भेजकर बताया कि लुगान में खाली बम का आवाज सुनाई दे रहा है और उनके पास राशन और पैसे भी नहीं हैं। उन्होंने भारत सरकार और भारतीय दूतावास से पहल कर जल्द से जल्द यूक्रेन से बाहर निकालने के की दिशा में पहल करने की मांग की। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं। फारबिसगंज नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद वीणा देवी ने बताया कि प्रतिदिन बेटी से बात हो रही है और वेलोग अंडर ग्राउंड है। घर से बाहर नहीं निकल रही है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि किसी तरह यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने की दिशा में सकारात्मक पहल करें। वहीं फारबिसगंज पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास ने बताया कि उनकी बेटी ने बताया कि यूक्रेन की हालत काफी खराब है और वे लोग भी काफी परेशान और चिंतित हैं। उन्होंने भारत सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस वतन लाने के लिए पहल करने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के अनुसार, हालात इतने खराब है कि कभी भी विनिशिया शहर का मोबाइल नेटवर्क खत्म हो सकता है। बहरहाल, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं के परिवार किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित और परेशान हैं और भगवान के शरण मे जाकर उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।


from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/eGE4nVv
https://ift.tt/wJHT532

No comments