Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Lata Mangeshkar Died : 'इस कमी की भरपाई सदियों तक संभव नहीं' नीतीश-मांझी ने लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक

पटना: स्वर कोकिला के निधन पर देश के साथ-साथ बिहार में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सुबह-सुबह आई इस मनहूस खबर ने बिहार को भी गमजदा कर दिया है...

पटना: स्वर कोकिला के निधन पर देश के साथ-साथ बिहार में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सुबह-सुबह आई इस मनहूस खबर ने बिहार को भी गमजदा कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। आपको बता दें कि 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर का मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो पिछले कई दिनों से आईसीयू में भर्ती थीं। सीएम नीतीश ने लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि 'लता मंगेशकर प्रख्यात पार्ष्व गायिका थीं। उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम एचिवमेंट पुरस्कार सहित कई अन्य खिताबों से सम्मानित किया गया था। वे भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा की सदस्य रह चुकी थीं। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रममुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।' मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। पीएम मोदी ने जताया शोकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर रविवार सुबह शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। उन्होंने ट्वीट किया ‘लता दीदी ने अपने गीतों के जरिए विभिन्न भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने दशकों से भारतीय फिल्म जगत में आए बदलावों को नजदीक से देखा। फिल्मों से परे, वह भारत के विकास के लिए हमेशा उत्साही रहीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं।’ पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘मैं अपना दुख शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। दयालु और सबकी परवाह करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। उनके निधन से देश में एक खालीपन पैदा गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता। भावी पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति की पुरोधा के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मोहित करने की अद्वितीय क्षमता थी।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे लता दीदी से हमेशा बहुत स्नेह मिला। मैं उनके साथ की गई बातों को हमेशा याद रखूंगा। मैं और देशवासी लता दीदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। मैंने उनके परिवार से बात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ओम शांति।’ पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी जताया शोकबिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। मांझी ने कहा कि 'लता मंगेशकर जी के निधन की खबर से पूरा देश में शोक की लहर है हमें विश्वास नहीं होता कि वह आज हम सब को छोड़कर चली गई । उनके निधन से मानो देश ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया, जिसकी भरपाई सदियों तक संभव नहीं। उन्हें हमारी नमन श्रद्धांजलि।'


from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/JCoYhRc
https://ift.tt/EpbuPvG

No comments