Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

MP Today Weather News : दो दिन बाद फिर से लौटेगी की कड़ाके की सर्दी, पूर्वी एमपी में आंधी की संभावना

भोपाल : एमपी में अभी लोगों को ठंड से राहत मिली है। दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। इसकी वजह से ठंड भी कम हुई है। कुछ दिनों से दिन में धू...

भोपाल : एमपी में अभी लोगों को ठंड से राहत मिली है। दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। इसकी वजह से ठंड भी कम हुई है। कुछ दिनों से दिन में धूप खिल रही है। मगर तीन फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलने वाला () है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के बाद तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट की (, ) संभावना है। साथ ही एमपी के कई हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तीन फरवरी को पूर्वी मध्यप्रदेश में बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी () की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने बताया कि दो फरवरी 2022 से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। तीन फरवरी 2022 को एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बनने की बहुत संभावना है। इसके साथ-साथ दो और तीन फरवरी 2022 को उत्तर पश्चिम भारत के निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी की आपूर्ति होने की बहुत अधिक संभावना है। वहीं, तीन और चार फरवरी 2022 को बंगाल की खाड़ी से निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्व और आसपास के उत्तर-पूर्व भारत में उच्च नमी की आपूर्ति होने की बहुत संभावना है। एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के छह फरवरी 2022 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने और इसके बाद तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। मध्यप्रदेश के भागों में शुष्क मौसम की संभावना है। यही वजह है कि भोपाल में अधिकतम तापमान में मंगलवार को 28.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। साथ ही न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। शहर में अधिकतम तापमान सामन्य से दो डिग्री अधिक रेकॉर्ड किया गया है। वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडला, बैतूल, रायसेन, नौगांव और रीवा में सात डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/GsDcQrd9Y
https://ift.tt/jiguQTRl0

No comments