Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

MP Weather Forecast Update : कोहरा, बादल और ठंडी हवाएं... भोपाल समेत कई शहरों में बदला मौसम

भोपाल : एमपी के कई हिस्सों में मौसम का तेवर बदल () गया है। राजधानी भोपाल में सुबह से कोहरा है। साथ ही आसमान में बादल () भी हैं। बुधवार से...

भोपाल : एमपी के कई हिस्सों में मौसम का तेवर बदल () गया है। राजधानी भोपाल में सुबह से कोहरा है। साथ ही आसमान में बादल () भी हैं। बुधवार से तेज हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से राजधानी भोपाल में पारा लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से ठंड थोड़ी बढ़ गई है। मौसम विभाग () के पूर्वनुमान के अनुसार भोपाल में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 15 फरवरी के बाद मौसम सामान्य होने की उम्मीद की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है और उसके बाद 2-4°C बढ़ोत्तरी की संभावना है। प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई शीत लहर की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ 70°पूर्वी देशांतर के साथ 27°उत्तरी अक्षांश के उत्तर में चलायमान है। इस मौसम प्रणाली के साथ निम्न क्षोभमंडल स्तरों में पूर्वोत्तर राजस्थान और आस-पास के क्षेत्रों पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्रों से पश्चिम मध्य प्रदेश और आंतरिक महाराष्ट्र होती हुई उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक चलायमान है, जो 1.5 औसत समुद्र तल से किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 13 और 14 फरवरी 2022 को ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार हवा का रूख अब उत्तरी, उत्तर प्रश्चिमी होने लगा है। इसके चलते गुरुवार से रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगा।


from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/jgY8yKq
https://ift.tt/AybVIah

No comments